फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: लगातार चौथे दिन 600 से ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मरीज 3600 के पार

Sat, 15 Jan 2022 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बीते चार दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़े हैं। 12 जनवरी को 652, 13 जनवरी को 645, 14 जनवरी को 752 और 15 जनवरी को 660 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। लगातार चौथे दिन 600 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। शनिवार दोपहर जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 5162 सैंपल की जांच में 660 लोग संक्रमित मिल हैं। इसके साथ ही शनिवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3637 हो गई। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 22.62 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें कुल 30007 मरीज मिले, जिनमें 25911 ठीक हो चुके हैं। जबकि 458 की मौत हो गई। वहीं स्वस्थ होने की दर घटी है। चार जनवरी को मरीजों के ठीक होने की दर 97.79 फीसदी थी, जो शनिवार को 86.34 फीसदी रह गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें