वृद्धावस्था में अकेलेपन का दर्द सहने वाले मुन्नालाल और प्रीतिलता ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इस विवाह से मुन्नालाल के साथ ही वृद्धा आश्रम में रह रहीं उनकी 90 वर्षीय मां की बहू लाने की वर्षों पुरानी हसरत भी पूरी हो गई। बेटे के विवाह को देखकर उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। विवाह की शुरुआत बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्मों से हुई, जहां वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने उत्साह से भाग लिया। गुरुवार को दूल्हे की बारात निकाली गई, जिसमें बुजुर्ग माता-पिता बाराती बने और जमकर नाचे-गाए। इस अवसर पर रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने दुल्हन प्रीतिलता के पिता की भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें - Firozabad: युवक की बेरहमी से हत्या...बालू में धंसा मिला सिर, परिवार में मचा कोहराम; दृश्य देखकर कांप गई रूह
अब अकेलेपन का नहीं रहेगा डर
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि बुजुर्गों के लिए अकेले जीवन बिताना बेहद कठिन हो जाता है। इस विवाह ने समाज को यह संदेश दिया कि हर उम्र में विवाह एक नया सहारा दे सकता है। उन्होंने विधवाओं और अकेले बुजुर्गों के पुनर्विवाह को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाने की बात भी कही। इस अवसर पर महामंत्री सुशील जैन, नंदकिशोर, विनय शर्मा, डा. श्वेतांग प्रकाश, डा. शिवांग प्रकाश मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: पति को हवालात में डाला...तहसील में पत्नी और बेटे ने अपने ऊपर डाल लिया केरोसिन, मच गई अफरातफरी; ऐसे बची जान