फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून के व्यापारी का नौकर दो लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली की मछली मंडी में राजकुमार पुत्र बिहारी लाल गुप्ता की परचून की दुकान है। दुकान पर चूना कंकड़ निवासी गौरव खंडेलवाल नौकर था। 22 मार्च को दुकान स्वामी ने नौकर को दो लाख रुपये स्टेट बैंक में जमा करने के लिए दिए।
विज्ञापन


नौकर बैंक में धनराशि जमा कराए जाने की बजाए दो लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। शाम तक नौकर नहीं पहुंचा तो दुकान मालिक ने तलाश शुरू की। घर और अन्य स्थानों पर तलाश करने पर नौकर का सुराग नहीं मिला तो मंगलवार की देरशाम कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दो लाख रुपये लेकर भागे नौकर की तलाश शुरू कर दी है।

चौकी भरतपुरगेट प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नौकर की अंतिम लोकेशन बहन के घर थाना हाईवे क्षेत्र में मिली है। जल्द ही नौकर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें