फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव-मैनपुरी फोरलेन निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव-मैनपुरी फोरलेन निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी समन्वय स्थापित कर काम करें। वृक्षों के कटान से लेकर भूमि अधिग्रहण तक की रूपरेखा तैयार कर प्रगति सुधारी जाए। यह निर्देश डीएम प्रदीप कुमार ने दिए। डीएम ने फोरलेन चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि प्रथम चरण में भोगांव से लेकर रेलवे क्रॉसिंग तक, द्वितीय चरण में रेलवे क्रॉसिंग से लेकर जेल चौराहे तक, तृतीय चरण में जेल चौराहे से सिंधिया तिराहे तक एवं अंत में घिरोर बॉर्डर तक के विद्युत पोल, वृक्षों का कटान किया जाए। रेलवे, जल निगम को कार्यदायी संस्था तत्काल धप्तनराशि अवमुक्त करें ताकि रेलवे क्रॉसिंग के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन


डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण को धनराशि अवमुक्त करने, रेलवे के अभियंता को धनराशि प्राप्त होते ही तत्काल कार्य प्रारंभ कराने को कहा। अवशेष 37 हैंडपंपों को शिफ्ट करने के लिए धनराशि अवमुक्त करने को कहा। फोरलेन के चौड़ीकरण कार्य के लिए जनपद की सीमा में 245 विद्युत पोल शिफ्ट होने थे, जिसमें से अभी तक 122 पोल ही शिफ्ट हुए हैं। अभी तक 123 पोल शिफ्ट होना शेष हैं। 4645 पेड़ों के कटान के सापेक्ष 3565 वृक्ष काटे गए हैं। 1080 वृक्ष एक सप्ताह में काटे जाएं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत आरबी राय, आशीष गुप्ता, सहायक अभियंता लोक निर्माण आरपी सिंह, सीपी सिंह, रेलवे अभियंता सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें