फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बड़ा बाजार स्थित एक बर्तन कारोबारी के यहां टैक्स चोरी की संभावना पर मंगलवार को एसआईबी की टीम द्वारा अचानक छापामार कार्रवाई की गई, जिससे बर्तन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल अफसराें ने बर्तन कारोबारी के चार गोदामों की बारीकी से जांच की गई।
मैनपुरी संभाग के ज्वाइंट कमिशभनर राकेश बरनवाल के नेतृत्व में एसआईबी (स्पेशनल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच) की टीम ने दोपहर 12 बजे बड़ा बाजार स्थित आयुष बर्तन भंडार पर अचानक छापा मारा। बर्तन कारोबारी के यहां छापे की खबर लगते ही शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं।
सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसआईबी टीम में शामिल अफसरों ने करीब घंटे तक बर्तन कारोबारी के चारों गोदामों को खंगाला। उसमें रखे बर्तन की गिनती कराई गई, इसके साथ स्टॉक बुक से मिलान किया गय, जिसमें काफी गड़बड़ी गई।
अफसरो ने कारोबारी से जीएसटी संबंधी सभी पत्रावलियां मंगाकर जांच की गई। टैक्स चोरी की संभावना पर विभाग द्वारा दो माह के भीतर एसआईबी द्वारा दूसरी बार जांच छापा मारा गया। शाम छह बजे तक चली कार्रवाई के उपरांत कारोबारी से मौके पर 62 हजार जमा कराए गए।
टीम में डीसी एसआईबी राजनरायन यादव, असिस्टेंट कमिशभनर सचल दल राजीव कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर शिखा तिवारी, वाणिज्य कर अधिकारी प्रदीप माथुर, अखिलेश कुलश्रेष्ठ आदि शामिल थे।
रिपोर्ट-विमल