फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को अपनी मांगों के लेकर काली पट्टी बांधकर काम ही किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चित कालीन कामबंद हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला इकाई अध्यक्ष महावीर सिंह,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डा. जयवीर सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल प्रांगण में फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया।

उन्होंने मीटिंग करके साफ कहा कि संगठन का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दस दिसंबर के बाद संगठन कामबंद आंदोलन करने को वाध्य होगा। पांच दिसंबर को भी काली पट्टी बांधकर काम करने का फैसला लिया है। इस दौरान मुख्यरूप से विजय सिंह, यतींद्र सिंह, अरविंद कुमार,देवेंद्र सिंह, जगदीश निमेष,आनंद मोहन शर्मा,सुभष यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें