फिरोजाबाद। जिले के अल्पसंख्यक विद्यालयों में नियुक्तियों पर लगे फर्जीवाड़े के आरोपों की जांच के आदेश डीएम ने दिए हैं। सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जांच बैठने से अल्पसंख्यक संस्थानों के प्रबंधकों में खलबली हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने डीएम से शिकायत की थी कि अल्पसंख्यक संस्थानों में मनमाने तरीके से नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पीडी जैन इंटर कालेज दिगंबर जैन इंटर कालेज, जैन कन्या हाईस्कूल शिकोहाबाद सहित कई विद्यालयों में प्रबंधतंत्र ने मनमाने तरीके से नियुक्तियां कराई गई हैं। शिक्षक नेता रमेशचंद्र शर्मा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने डीएम नेहा शर्मा से जांच की मांग की थी।
डीएम ने जांच कराने के आदेश डीआईओएस को दिए हैं। डीएम से मिले प्रतिनिधि मंडल में आत्मप्रकाश उपाध्याय, डा. मदनगोपाल, डा बृजेंद्र सिंह, सुशीलचंद्र शर्मा, रवींद्र गर्ग, चेत नरायण गुट के प्रदेश महामंत्री राजबहादुर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जादौन, जिला मंत्री राजू कुशवाह आदि शामिल रहे।