फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलकल विभाग द्वारा मंगलवार शाम को एक मीनारा मस्जिद सराय क्षेत्र वाली गली में पाइप लाइन डालने का कार्य कराया जा रहा था। नई लाइन डालने का पार्षद पति सहित कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। एक मीनारा मस्जिद सराय क्षेत्र वाली गली में पहले से चार इंच की लाइन पड़ी हुई। इसके बावजूद एक ठेकेदार द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर सदर बाजार की मेनलाइन में चार इंच का छेद कर नई लाइन डाली जा रही थी। सूचना पर मिलते पर पार्षद पति कृष्णमुरारी अग्रवाल पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने ठेकेदार द्वारा नई लाइन डालने के मामले की सदर विधायक मनीष असीजा व नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार से शिकायत की। उन्होंने कहा कि मेनलाइन से नई लाइन डालने के कारण घंटाघर, छोटा चौराहा, इमामबाड़ा क्षेत्र में पानी की समस्या होगी। पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, मनोज ताऊ मौके मौजूद थे। पाइप लाइन का विरोध की सूचना पर जलकल विभाग के एक्सईएमए हक, सहायक अभियंता पीके सिंह टीम के साथ पहुंचे। पार्षदों व क्षेत्रीय जनता की आपसी विचार विमर्श व सूझ-बूझ से जलकल विभाग ने मामले को सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें