फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद में तोड़ा पांच साल का रिकार्ड

विज्ञापन
पटवाई के मथुरापुर पर पीसीएफ के केंद्र पर खुले में पड़ा गेहूं । अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। अव्यवस्थाओं एवं गतिरोधों के बाद भी इस वर्ष जिले में गेहूं की सरकारी खरीद रिकार्ड रही। 59335 एमटी से अधिक खरीद से 92 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया। इतना ही नहीं अभियान में जिले के सर्वाधिक 17212 किसानों से गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

खाद्य एवं विपणन विभाग की सक्रियता रंग लाई। शुरूआती दौर में गेहूं खरीद में रही मंदी बाद में गति पकड़ी। बारिश, वारदाना की कमी भी अभियान के आड़े नहीं आई। प्रशासन की निगरानी से उत्साहित किसान केंद्रों पर पहुंचते रहे। इसके अच्छे परिणाम अच्छे ही नहीं आए वरन गत पांच साल का रिकार्ड भी बना गए। विभागीय अभिलेखों के अनुसार इस बार जिले में बनाए गए 94 केंद्रों पर रिकार्ड 59335 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इतना ही नहीं गेहूं खरीद का लाभ भी सर्वाधिक 17212 किसानों को मिला है। इस बार किसानों को एक अरब साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। बताते चलें कि वर्ष 2017-18 में खरीद लक्ष्य 58 प्रतिशत ही पूरा हुआ था। अच्छे समर्थन मूल्य एवं रिकार्ड पैदावार को भी लोग उपलब्धि का कारण मानते हैं।
इस वर्ष गेहूं खरीद का 91.28 प्रतिशत का रिकार्ड लक्ष्य प्राप्त किया। विभिन्न संस्थाओं के 94 क्रय केंद्रों पर 17212 किसानों का 59335 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इसका भुगतान एक अरब तीन करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञा शर्मा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें