फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडल स्तर से वेरीफिकेशन के दौरान रिजेक्ट किए गए ओडीएफ गांव को फिर से सही कराकार वेरीफिकेशन देने में एडीओ पंचायत की लापरवाही सामने आई है। जनपद में सात एडीओ पंचायत में से मात्र एक ने ही अपनी वेरीफिकेशन रिपोर्ट प्रस्तुत की। वेरीफिकेशन न देने वाले छह एडीओ पंचायत का वेतन रोक दिया है।

मंडलीय उपनिदेशक पंचायत की टीम ने जनपद में ओडीएफ घोषित किए गए ग्रामों का सत्यापन किया गया। इस सत्यापन में जनपद के सभी सात विकास क्षेत्रों के कई गांव रिजेक्ट कर दिए गए। सचिव एवं प्रधान द्वारा शौचालय सही कराना, ट्रिगरिंग कार्य फिर से कराने एवं फॉलोअप कार्य कराते हुये ग्रामों को पूरी तरह ओडीएफ कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए गए। इन ग्रामों का सत्यापन करके वेरीफिकेशन रिपोर्ट तैयार करके मंडल स्तर को भेजनी है लेकिन इस कार्य में एडीओ पंचायत ने लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में मात्र सिढ़पुरा के एडीओ पंचायत ने ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। कासगंज, सोरों, पटियाली, गंजडुण्डवारा, अमांपुर, सहावर के एडीओ पंचायत द्वारा बैठक में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहंीं की। इस लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी विश्वनाथ इन इनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें