फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिनेत्र एप पर दिखाई देंगे जिले के 262 अपराधी

विज्ञापन
pay online
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
अपराध नियंत्रण के लिए तमाम कोशिशें के बाद भी अपराधों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा। पुलिस ने ‘त्रिनेत्र’ एप के माध्यम से अपराधियों को डोजियर तैयार कराएगा। इससे किसी भी वारदात के होने पर डोजियर से अपराधियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। इस एप पर जिले के 262 अपराधियों की आपराधिक कुंडली और उनकी व्यक्तिगत सूचनाएं अपलोड की जा चुकी हैं।

त्रिनेत्र एप पर लूट, डकैती, नकबजनी, वाहन चोरी, चैन स्नेचिंग व आर्थिक अपराधों में संलिप्त अपराधियों का ब्यौरा दर्ज किया गया है। यह ऑनलाइन डिजीटल डोजियर पुलिस के लिए कारगर बन सकता है। इसके माध्यम से अपराधियों को सूचना के मिलान होने पर पकड़ा जा सकता है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी मिल सकती है और यह भी जानकारी मिलेगी कि कहां कहां अपराधियों के द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि त्रिनेत्र एप बहुत ही कारगर है। इस एप में प्रदेश भर के सभी जनपदों के शातिर अपराधियों का अपराध की कैटेगिरी वाइज ब्यौरा तुरंत मिलेगा। इससे कहीं भी होने वाली घटना के संबंध में अपराधियों की जानकारी ली जा सके। मोबाइल पर ही एप को लॉग इन करने के साथ ही अपराधियों का ब्यौरा मिल जाएगा। इससे अपराधियों पर नियंत्रण पाने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले के 262 अपराधियों का ब्यौरा एप पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन



एप की मानीटरिंग की जाएगी
कासगंज। डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में इस एप पर जानकारी लेने के लिए व्यवस्था निर्धारित की गई है। एएसपी, सीओ के अलावा एक इंस्पेक्टर को ऐसी सूचनाओं की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में इस एप पर लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें