फिरोजाबाद/टूंडला। मंगलवार सुबह टूंडला-एटा रोड पर गांव कोटकी के पास सड़क किनारे खाई में युवक का शव मिला। युवक के सिर में चोट का निशान था। ग्रामीणों ने हत्या का शव फेकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी स्थित आंबेडकर पार्क के सामने सड़क किनारे खाई में करीब 35 वर्षीय युवक का शव देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी लेकर शिनाख्त कर प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। मृतक के बांए हाथ पर झब्बूलाल यादव और संतोष यादव लिखा है।
सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहने है। मृतक के सिर में तेज हथियार जैसे वार का निशान था। युवक मौजे पहने था, लेकिन जूते नहीं थे। ग्रामीणों ने कहीं और हत्या कर शव फेकने की आशंका जताई है। पुिलस सिर में बारीक निशान औरन किसी वाहन से गिरने सेे मौत की आशंका जता रही है।