फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खेती के लिए गांव में लगेगी किसान पाठशाला

विज्ञापन
किसान - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। किसानों की आमदनी दो गुना करने को लेकर अब किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए गांवों में किसान पाठशाला संचालित की जाएगी। यह जानकारी चार से 15 दिसंबर तक किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन


फार्मर स्कूल योजना में जनपद के 178 ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। इसमें तकनीकी खेती कर किसानों की आमदनी बढ़ाने में खेत की मिट्टी की जांच, पशुपालन, जैविक खेती, फसल बीमा योजना, कृषि विविधीकरण और फसल चक्र सुधारने, मौसम के अनुरूप फसल उगाने, फसल का सही बाजार दिलाने आदि को लेकर किसानों को तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने बताया कि हर न्याय पंचायत की दो बड़ी ग्राम पंचायतों में 100 किसानों को द मिलियन फार्मर स्कूल योजना में प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसान पाठशाला सायं चार बजे से संचालित होंगी।
विज्ञापन


रबी किसान गोष्ठी आज
मथुरा। रबी की फसल और आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी शुक्रवार को राजीव भवन स्थित सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ किसानों के सवालों का उत्तर देंगे। इसके अलावा सीडीओ और कृषि अफसर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें