फिरोजाबाद। आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने चुनावी खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करने की तिथि घोषित कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय नेहा शर्मा ने चुनाव में भाग्य अजमा रहे प्रत्याशियों को निर्देंशित किया है कि सभी अपने निर्वाचन व्यय के प्रथम चरण का ब्योरा 20 नवंबर तक और द्वितीय चरण का ब्योरा 27 नवंबर को कार्य समाप्ति तक अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।
उन्होंने बताया कि व्यय रजिस्टर, व बाउचर्स व बैंक स्टेटमेंट आदि का कोषाधिकारी के निर्देंशन में गठित लेखा टीम द्वारा किया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में संबंधित प्रत्याशी की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।