फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट एक, दवा की दुकानें चला रहा कई

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा। दवा के दुकानों पर काम करने वाले फार्मासिस्ट एक से अधिक दुकानों पर काम कर रहे हैं। औषधि विभाग साफ्टवेयर से फार्मासिस्टों के रिकार्ड की पड़ताल करा रहा है। इसमें ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ऐसे फार्मासिस्टों की तैनाती को निरस्त किया जा रहा है। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक दवा विक्रेताओं को नोटिस दिये जा चुके है।
विज्ञापन



दवा की दुकान और वहां तैनात फार्मासिस्टों का डाटा आनलाइन किया जा रहा है। ये प्रक्रिया काफी समय से चल रही है। इसमें औषधि विभाग ने पाया है कि एक- एक फार्मासिस्ट कई -कई दुकानों पर कार्यरत दर्शाये जा रहे हैं। इस संबंध में दवा विक्रेताओं को नोटिस देकर उनसे शपथ पत्र मांगे जा रहे हैं।



फार्मासिस्टों से भी शपथ पत्र लिये जा रहे हैं ताकि इनकी क्रास चेकिंग की जा सके। औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया आनलाइन सॉफ्टवेयर में चेकिंग के बाद ऐसे कई मामले पकड़ में आ रहे है जिनमें एक फार्मासिस्ट एक से अधिक स्थानों पर लगे हैं। अब तक करीब दो दर्जन से अधिक दवा विक्रेताओं को नोटिस दिये जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें