फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज से छेड़छाड़ करने वाले पर देशद्रोह का मुकदमा

विज्ञापन
national flags of india and pak
विज्ञापन
जलेसर (एटा)।
विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम पर पाकिस्तानी टीम की जीत के बाद जलेसर के युवक ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ की। लोगों ने इसे देखा तो रोष फैल गया। भाजपा नेता की तहरीर पर जलेसर थाने में आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 18 जून को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने भारतीय टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। भारत की हार पर जलेसर निवासी राजा मलिक नामक युवक ने फेसबुक पर डाली पोस्ट में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ की। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में रोष फैल गया। पोस्ट को जब जलेसर निवासी भाजपा के पवेंद्र उर्फ पप्पी ठाकुर और अन्य भाजपाइयों ने देखा तो वह एकत्रित होकर गुरुवार को जलेसर थाने पहुंच गए। जहां भाजपा नेता पवेंद्र ठाकुर उर्फ पम्मी की तहरीर पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विवादित और देशद्रोही पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने वाले रजा मलिक की तलाश में जुटी है। आपत्तिजनक पोस्ट से लोगों में रोष है। मामला थाने तक पहुंचने के बाद आरोपी युवक ने विवादित पोस्ट को हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट की शिकायत मिलने पर देशद्रोह के आरोप मे रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला थाने पहुंचने के बाद आरोपी ने एफबी से पोस्ट हटा दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-अखिलेश चौरसिया एसएसपी एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें