फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना परमिट सड़क पर दौड़ रहे 6 वाहन किए गए सीज

Sun, 29 Dec 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से शनिवार को जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 9 वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रहे 6 वाहनों को सीज किया गया है। संभागीय परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के लिए संभागिय परिवहन निगम की तरफ से अभियान चलाया गया। इसके तहत एआरटीओ आरपी मिश्र ढोलना गांव से लेकर शहर के बाइपास, तीर्थ नगरी सोरों आदि स्थानों पर शनिवार को वाहनों की चेकिंग किए। एआरटीओ ने बिना परमिट सड़क पर दौड़ रहे ट्रैक्टर, बस, कार व ओवरलोडिंग वाहनों की फिटनेस, परमिट सहित अन्य दस्तावेजों को चेक किए। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान बिना परमिट, ओवरलोडिंग के विरुद्ध यह यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों के उल्लंघन पर 9 वाहनों के चालान किए गए हैं। जबकि बिन परमिट के अनाधिकृत रूप से दौड़ रहे 6 वाहनों को सीज किया है। संभागीय परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें