फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सामूहिक विवाह में 53 जोड़े ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 53 जोड़ो ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का वचन दिया। सोमवार को समाज कल्याण विभाग के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एत्मादपुर ब्लॉक के 35 और खंदौली ब्लॉक के 18 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल, क्षेत्रीय विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा व एत्मादपुर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि अवधेश सिंह ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ विजय अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक नव युगल को एक लाख रूपये, जिसमें 60 हजार रुपये का चेक तथा शेष धनराशि का सामान आदि पर व्यय की गई। इस मौके पर आशीष धाकरे, टीसी गुप्ता, गौरव पाठक, रेनू त्यागी, लाइका सिंह, मधुरिमा यादव, शुभम सिकरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





पालिका के पानी सप्लाई के टैंकर में मिली जानवर की हड्डियां, वीडियो वायरल
एत्मादपुर । नगर पालिका के विवाह व धार्मिक कार्यक्रमों में पेयजल सप्लाई करने वाले टैंकर में हड्डियां पड़े होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को कस्बा में सोशल मीडिया पर एक 16 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैंकर पर नगर पालिका लिखा हुआ है। टैंकर एक कॉलोनी में खड़ा नजर आ रहा है, जहां किसी के मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। टैंकर में पानी के अंदर जानवर की हड्डियां पड़ी नजर आ रही हैं। ऐसे में पालिका से शुद्ध पेयजल किया क्या उम्मीद की जाए। पालिका अध्यक्ष डॉ सुरेश कुशवाह का कहना है कि एक सभासद के निजी कार्य के लिए टैंकर पानी लेकर गया था, टैंकर में हड्डी पड़े होने की जानकारी मिलने पर सभी टैंकर को साफ करा दिया है। वहीं एसडीएम नवोदिता शर्मा ने बताया कि टैंकर में हड्डी पड़े होने की जानकारी मिली है। टैंकर ले जाने वाले कर्मचारी के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें