फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 52 नए मरीज मिले, किया गया होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही थी जिस पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। मंगलवार को जिले में कुल 52 नए संक्रमित मिले जबकि 124 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। सक्रिय केसों की संख्या भी घटी है, वर्तमान में जिले में 686 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन जिले के लिए कोरोना की दृष्टि से अच्छा रहा। पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। मंगलवार को जिले में मात्र 52 लोग ही कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 124 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई, जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या भी घटने लगी है। जिले में सोमवार को जहां एक्टिव केस की संख्या 758 थी वहीं मंगलवार को घटकर 686 ही रह गई। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की गाइड लाइन का पालन करें। किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। भीड़ में जाने से पहले मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें