फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य 516 बच्चों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
कासगंज अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य की खबर से संबंधित फोटो कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना की चौथी लहर का खतरा एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दिल्ली, हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। खतरे को देखते हुए बच्चों के टीकाकरण को लेकर अभिभावक सतर्क हो गए हैं। शनिवार को 516 बच्चों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

यूरोप, चीन, दक्षिण, कोरिया सहित कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में भी दिल्ली, हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा है, जिससे कोरोना के फैलने का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। इस खतरे ने अभिभावकों को चिंतित करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना के खतरे से बच्चों को बचाने के लिए 12 से 14 साल की आयु के बच्चों का टीका लगाया जा रहा है। अभी तक बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी चल रही थी लेकिन अब टीकाकरण की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। विभाग के द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए जा रहे टीकाकरण सत्र में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। टीकाकरण को लेकर बच्चे भी उत्साहित होने लगे हैं, जिससे बच्चों के टीकाकरण की संख्या अब बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने समय बिल्कुल भी डर नहीं लगा। टीका लगवाते समय ऐसा महसूस हुआ मानो चींटी ने काट लिया हो। - सक्षम, छात्र
कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार का डर नहीं लगा। सभी लोगों को टीका लगवाना चाहिए। - तन्मय, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें