फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कैप्टन आलोक यादव हत्याकांड की एडीजे कोर्ट में थी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय के गेेट नंबर दो पर बोलेरो में असलाह मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि बोलेरो को सीज करने के साथ ही आरोपी को खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। थाना खैरगढ़ के ग्राम हुसैनपुर जगे निवासी कैप्टन आलोक यादव की 21 फरवरी, 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यकांड मामले की सोमवार को अपर जिला जज प्रथम के यहां तारीख थी। मृतक कैप्टन आलोक यादव के पिता अनार सिंह यादव तारीख पर आए थे।
विज्ञापन


कैप्टन आलोक हत्याकांड का आरोपी विजयपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर न्यायालय में पहुंच गया था। जनपद न्यायालय के गेट संख्या दो पर पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली, तो उसमें असलाह रखा हुआ था। इसे देखते ही पुलिस में खलबली मच गई। बताते हैं कि पुलिस ने असलाह के मिलते ही बोलेरो सवार युवक के साथ गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इस दौरान गाड़ी में सवार दो लोग मौजदू थे। इधर असलाह के साथ बोलेरो के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल के साथ थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी के साथ पकड़े गए युवक को थाना मटसेना भेज दिया।

थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज ने कहा कि बोलेरो गाड़ी के साथ एक युवक को दबोचा है, उस गाड़ी में तमंचा मिला है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कैप्टन आलोक यादव के पिता अनार सिंह यादव ने कहा, बोलेरो में उसके पुत्र कैप्टन आलोक यादव की हत्या का मुख्य आरोपी विजय पाल व उसका साथी मदन और एक अन्य मेरी हत्या करने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय आए थे। पुलिस ने तीनों को दबोचा था, लेकिन दो को छोड़ दिया। वह मेरी कभी भी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें