फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने लात-घूंसों से पीटकर पत्नी को मारा डाला

विज्ञापन
सुरीर के नगला सपेरा में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर के नगला सपेरा में पति ने लात-घूंसों से पीटकर पत्नी को मार डाला। पत्नी अपने मुंहबोले भाई के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पकड़कर सुरीर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की मानें तो अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या की गई है। मृतका के भाई ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली छाता के गांव भदावल निवासी उदय सिंह की पत्नी सपना (31) मुंहबोले भाई योगेश के घर नगला सपेरा गांव में आई थी। शुक्रवार की रात सपना और उदय सिंह में विवाद होने लगा। उदय पत्नी को घर के पीछे नल पर ले गया। यहां पर पति ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

महिला को तब तक पीटता रहा, जब तक वह मरणासन्न हालत में नहीं हो गई। बाद में उसे वहीं छोड़कर आ गया। सपना के सगे भाई राजू ने बहन के बारे में पूछा तो उदय सिंह ने उसकी हत्या करने की बात कही। जब तक राजू मौके पर पहुंचता सपना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पति को पकड़कर सुरीर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या की है। महिला के संबंध किससे थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मृतका के सगे भाई राजू की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है।

आए दिन बेरहमी से पीटता था पत्नी को
टैंटीगांव। आगरा के शमशाबाद निवासी दुआनाथ की बेटी सपना का विवाह करीब 12 साल पहले छाता के गांव भदावल निवासी दिलीप नाथ के बेटे उदय सिंह से हुआ था। सगे भाई राजू की मानें तो उनका बहनोई आए दिन बेरहमी से बहन को पीटता रहता था। शुक्रवार को उदय ने सपना को पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें