फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तैयारी पीडब्ल्यूडी ने हटाया पैंटून पुल

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना किनारे केशीघाट पर बने अस्थाई पैंटून पुल को बिना सूचना दिए हटाने से मांट-वृंदावन के आवागमन बाधित हो गया है। इसको लेकर यमुना किनारे के समीपवर्ती गांवों से आने वाले ग्रामीणों में भारी रोष है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित पैंटून पुल को विभाग द्वारा बिना सूचना दिए तीन दिन पहले 27 जून को ही हटा दिया गया। जिससे मांट और वृंदावन के बीच आवागमन की सुविधा ठप हो गई है। जिससे आम नागरिक व मजदूर तबके के लोगों में रोष व्याप्त है।

पुल हटाए जाने से गुस्साए लोगों ने प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने न तो स्टीमर की व्यवस्था की और ना ही नावों के संचालन की। ऐसे में मांट की ओर से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से स्टीमर तुरंत चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें