फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात भाजपाइयों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
bjp- - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किशनी। भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता से नाराज है। मंडल अध्यक्ष ने सात कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस दिया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण मंडल महामंत्री को देने को कहा है।
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व इस बात से नाराज है कि 21 फरवरी को थाना परिसर में व्यापारियों द्वारा पुलिस कार्रवाई में शिथिलता के विरोध में दिए गए धरना प्रदर्शन में भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। इतना ही नहीं भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने चांदा जा रहे पूर्व मंत्री सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से धरने में शामिल होने की बात कही और स्वयं भी शामिल हुए।

कुछ कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय बैठकों से अनुपस्थित रहने तथा कुछ को पार्टी के बीच अपनी बात न रख कर सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप है। जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है। विधानसभा क्षेत्र के सात सक्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाक्य ने कारण बताओ नोटिस दिए हैं। तीन दिन में अपना स्पष्ट रूप से स्पष्टीकरण मंडल महामंत्री रमाकांत मिश्रा को देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें