फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। एका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नसबंदी के दौरान महिला की मौत के बाद एक और महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पाढ़म पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सीएचसी पर चिकित्सकों ने नसबंदी आपरेशन किए थे। आपरेशन के बाद स्वेटा निवासी एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद सीएचसी में हंगामा होने पर आपरेशन करने वाले चिकित्सक गायब हो गए। उस समय उस्मानपुर निवासी महिला सुनीता देवी का नसबंदी आपरेशन चल रहा था।

महिला को बिना टांके लगाए डाक्टर के जाने के बाद महिला काफी देर तक वहीं लेटी रही। बाद में साथ में गई आशा मिथिलेश ने दूसरे डाक्टर से टांके लगवा कर घर छोड़ दिया था। परिजनों ने विरोध किया तो आशा ने कहा कि सही हो जाएगी। बुधवार शाम महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह रामगोपाल पत्नी को लेकर सीएचसी एका पहुंचा।
विज्ञापन


सीएचसी में उपचार देने के बजाय महिला को सही बताकर लौटा दिया। रामगोपाल ने पाढ़म में निजी चिकित्सक से उपचार कराया। चिकित्सकों की लापरवाही की तहरीर चौकी पाढ़म पर दी। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि महिला का आपरेशन नहीं हुआ था। केवल कट लगा था। गुरुवार को महिला दवा लेने आई थी। महिला को दवा दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें