फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्प शूटर काली का तीन राज्यों में है आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े एक लाख के इनामी शूटर काली राजपूत का तीन राज्यों में आतंक कायम हैं। एसएसपी की मानें तो वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद शिकोहाबाद में शरण लिए हुए था।
विज्ञापन


रवींद्र उर्फ काली खुद को शूटर कहलाना पसंद करता था। बताते हैं कि गत दिवस राजस्थान के चुरु कोर्ट में हत्या के मामले में इसी गैंग के सदस्यों का हाथ होना बताया जा रहा है। राजस्थान के जोधपुर, सीकर, चुरू ,पंजाब के मोहाली एवं हरियाणा राज्य के कई जिलों में काली के खिलाफ मामले दर्ज है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ अभी तक13 मुकदमें दर्ज होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ राजस्थान,हरियाणा के साथ पंजाब राज्य से भी मुकदमों के फेहरिश्त मंगाई जा रही है।

एसएसपी डा.मनोज कुमार ने जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में शूटर काली के ही साथ घायल सिपाही नदीम,राजवीर सिंह का उपचार चलने के कारण सुरक्षा के लिहाज से फोर्स तैनात कर दिया। रवींद्र उर्फ काली गैंग सोशल मीडिया पर भी फेसबुक के ही साथ यूट्यूब पर भी काली गैंग के नाम से चर्चित है। उसके अपलोड करते ही गैंग द्वारा कहां क्या किया गया इसका भी ब्योरा आना शुरू हो जाता है। एसपी सिटी ने मोबाइल पर गैंग को सर्च किया और घायल काली को जब फोटो निकालकर दिखाई तो उसने जिला अस्पताल में हां में सिर हिला दिया।
विज्ञापन


श्री जयशिव मैरिज होम में रवींद्र उर्फ काली शूटर शरण लिए हुए था खाकी उनकी कुंडली खंगालने की तैयारी कर रही है। आखिर इतने बड़े गैंग के संपर्क में शिकोहाबाद के लोग कैसे आए। इसके कारण पुलिस ने शिकोहाबाद के निवासी बंटी यादव, आकाश यादव व गब्बर यादव पर भी शीघ्र ही शिकंजा कसेगा। पुलिस को पूछताछ के दौरान रवींद्र ने खुद ही बताया कि उसके दो साथी भागे हैं उनके पास बड़ी मात्रा में हथियार हैं। एसपी देहात महेंद्र सिंह ने बताया कि मैैरिज संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और मैरिज होम को सीज करने की संस्तुति की जाएगी। पुलिस ने अनुसार जहां शूटर काली शरण पाए हुए था वहां अवैध काम भी हो रहे थे।

सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव ने कहा कि इतना बडा शार्प शूटर शिकोहाबाद में शरण पाए हुए थे। उनकी हत्या की साजिश कई बार रची जा चुकी है। एक नेता राजनीतिक दुश्मनी में उनसे इतनी रंजिश मानते हैं कि हत्या की साजिश रच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें