फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश के चलते वृद्ध को मारी गोली, सैफई रेफर

विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर गढ़ी में रंजिश के चलते चार लोगों ने वृद्ध को गोली मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद से उसे सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर गढ़ी निवासी उपेंद्र सिंह और गांव निवासी उमेश के परिवार के बीच कई वर्षों से रंजिश चली आ रही है। रविवार रात उपेंद्र चौहान (60) एक दावत समारोह से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वह गांव में पहुंचे तो शराब के नशे में धुत उमेश व उसके साथियों ने रास्ता रोक लिया। दोनों के बीच विवाद होने लगा।

आरोप है कि उन्होंने उपेंद्र के साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी। रात को गोली की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौडे़। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकले। घायल उपेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट घायल के भाई देवेंद्र ने गांव निवासी उमेश पाल, सिंटू, शिवराज और आशिक के विरुद्ध दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें