फिरोजाबाद। फिरोजाबाद नगर निगम में मेयर पद का कोई नामांकन वापस नहीं हुआ। जबकि 70 वार्डों में पार्षद पद के नाम वापसी के लिए मान मनोव्वल का दौर सुबह से दोपहर तक चलता रहा। कुछ सफल हुए तो कुछ के हाथ मायूसी लगी। पार्षद पद के 19 नाम वापस हो जाने के साथ अब 733 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। प्रतीक चिह्न का आवंटन आज होगा।
फिरोजाबाद नगर निगम के पार्षद पद के आरओ एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी उदय सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. विनोद कुमार तथा एक्सईएन जलनिगम राकेश कुमार, रमेशचंद्र सैनी अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी के लिए आने वालों का इंतजार करते रहे। लेकिन कोई नामांकन वापस लेने नहीं आया।
मेयर पद पर भाजपा की नूतन राठौर, सपा से सावित्री गुप्ता, बसपा से पायल राठौर, एआईएमआईएम से मशरूर फातिमा, कांग्रेस से शाहजहां परवीन, आम आदमी पार्टी से सुनीता शर्मा झा, निर्दलीय प्रियंका गुप्ता, मेहरवानो, शशि देवी, सीमा देवी, सुषमा देवी शामिल रहीं।
पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या दो सरिता देवी, पांच से किशन स्वरूप,11 से गिरिजेश कुमार,13 से पूर्व सभासद ईश्वरी देवी शंखवार, वार्ड संख्या 15 से जितेंद्र कुमार, वार्ड संख्या 20 से सीमा यादव, वार्ड संख्या 25 से शहवीर सिंह यादव ढोलपुरा, वार्ड 27 से संजय, 28 से अजय प्रताप सिंह, 34 से नरेंद्र कुमार, वार्ड 38 से रामगोपाल, नवनीत शुक्ला, गोपाल सविता, वीरेंद्र ने नामांकन पत्र वापस लिए। वार्ड संख्या 42 से मंजूश्री, 43 से सोनू कुमार, 44 से संतोष कुमार, 45 से बाबी, 51 से ऊषा जैन ने नामांकन वापस लिया है। निगम के 70 वार्डों में कुल 733 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।
फिरोजाबाद नगर निगम के 70 वार्डों में सबसे कम वार्ड नं. 16 और 44 में मात्र तीन-तीन प्रत्याशी हैं। जबकि वार्ड 45 में सबसे अधिक 24 प्रत्याशी मैदान में है। वार्ड संख्या एक में आठ, दो में 15, तीन में सात,चार में दस, पांच में पांच, छह में सात, सात में आठ, आठ में नौ, वार्ड नौ में चार एवं दस में नौ, वार्ड 11 में छह,12 में 13, वार्ड 13 में नौ, वार्ड 14 में 14, वार्ड 15 में 13, वार्ड नं. 16 में तीन,17 में नौ,18 में सात,19 में 17, 20 में 15, 21 में नौ, 22 में 22, 23 में 13, 24 में 13, 25 में 14, 26 में छह,27 में दस, 28 में 11, 29 में 12, 30 में दस, 31 में नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए।
इसके अलावा वार्ड नंबर 32 में 18, 33 में पांच, 34 में 13,35 में दस, 36 में दस, 37 में छह,38 में 15, 39 में छह,40 में सात, 41 में चार, 42 में 23, 43 में आठ, 44 में तीन,45 में 24,46 में पांच, 47 में 11, 48 में 11, 49 में आठ, 50 में 12, 51 में आठ, 52 में नौ, 53 में 12, 54 में 12, 55 में 13, 56 में 11, 57 में 13, 58 में नौ,59 में 16, 60 में 11, 61 में पांच,62 में 17,63 में 12, 64 में दस, 65 में पांच, 66 में 15, 67 में 15, 68 में सात, 69 में आठ, 70 में नौ नामांकन शेष रह गए हैं।
फिरोजाबाद नगर निगम के सात वार्ड ऐसे हैं जहां प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होने के कारण यहां बैलेट यूनिट दो लगानी होगी। एक बैलिट यूनिट में 15 प्रत्याशी होंगे। वार्ड संख्या 19, वार्ड संख्या 22 एवं वार्ड संख्या 32, वार्ड 42, वार्ड 45, वार्ड संख्या 59 में, वार्ड नं. 62 में लगानी होगी। इन वार्डो में प्रत्याशियों की संख्या मानक से अधिक है।
नगर निगम के वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा क्षेत्र से पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए चाचा एवं भतीजा आमने- सामने आ गए। दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिया। आखिर सोमवार को नाम वापसी के दौरान ही भतीजे महेशचंद्र की खातिर चाचा शहवीर सिंह ने अपना नामांकन वापस ले ही लिया।आखिर चाचा की यह पहल चरचा का विषय बनी ही रही।
फरिहा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बागी होकर गिरीशचंद्र आरौठिया ने अपना नामांकन भरा था। नाम वापसी वाले दिन कसबा के वाशिंदों के समझाने के बाद वह मान गए। सोमवार को उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी के साथ उनके सभी समर्थकों ने राहत महसूस की है।