फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती से लूटी 48 हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। मंगलवार को जीटी रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक दंपती से 48 हजार रुपयों से भरा थैला लूट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खिरिया पीपर निवासी गजेंद्र सिंह मंगलवार को पत्नी स्नेहलता के साथ बैंक से करीब 48 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे दंपती जब जीटी रोड केसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक किया, जिससेस्नेहलता नीचे गिर गईं। जैसे ही गजेंद्र ने बाइक को रोका तो एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कस्बा की ओर भाग गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे। गजेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें