कासगंज। पटियाली ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 44 लोगों का विवाह संपन्न कराया। इन जोड़ों में 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। सभी जोड़ों को शासन के द्वारा निर्धारित उपहार प्रदान किए गए। अधिकारियों व अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को आशीष प्रदान किया।
मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस विवाह समारोह में विकासखंड पटियाली के 24 जोड़े, नगरपंचायत के 2 जोड़े, विकासखंड गंजडुंडवारा के 8 जोड़े, नगरपालिका क्षेत्र से एक जोड़ा, विकासखंड सिढ़पुरा के 9 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे। जिनका विवाह व निकाह संपन्न हुआ। अब तक जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 826 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडे, खंड विकास अधिकारी पटियाली डॉ. मनीष वर्मा, खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार मौजूद रहे।