फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाईवे स्थित पैराडोर होटल और पारसनाथ मार्केट स्थित कूल प्वाइंट पर छापेमारी की। टीम ने पैराडोर होटल की रसोई में जांच की। यहां घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर टीम ने नमूना लिया और जांच को भेजा दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि होटल में तीन पैकेट में घी भरा हुआ था। जिस पर कोई ब्रांड नहीं लिखा था। टीम को घी में संदेह हुआ तो नमूना जांच के लिए लिया गया।
इधर, पारसनाथ मार्केट में अंकित कूल प्वाइंट पर एक्सपायरी तिथि का सामान बिक रहा था। 264 बोतल सीज कर दिया गया। इसी प्रतिष्ठान से अल्फा-8 नाम का एनर्जी ड्रिंक का नमूना लेकर जांच को भेजा है। ब्यूरो