फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को रौंद खेत में पलटी स्कूल वैन, मची चीख पुकार

विज्ञापन
छात्र को रौंद खेत में पलटी स्कूल वैन, मची चीख पुकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मारहरा। शनिवार सुबह अनियंत्रित वैन ने कक्षा 11वीं के छात्र को रौंद दिया। इतना ही नहीं वैन खेत में जाकर पलट गई। छात्र-छात्राओं ने चीख पुकार मच गई। सवा 20 में से पांच बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने बच्चों को वैन से निकाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक ही हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी वैन से बच्चों को उनके घर तक छोड़ा गया। घटना के बाद से अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


कस्बा मारहरा में ड्रीम्स ऑफ त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल कक्षा पांच तक संचालित है। स्कूल वैन करीब 20 बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। अभी वैन पचपेड़ा गांव के पास पहुंची ही थी कि मारहरा से कोचिंग से लौट रहे कक्षा 11वीं के छात्र अंजू पुत्र अमरपाल निवासी कंचनगढ़ी को वैन चालक ने रौंद दिया। अनियंत्रित हुई वैन छात्र-छात्राओं को लेकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। वैन में सवार बच्चों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। वैन में सवार पांच बच्चे भी घायल हो गए। राहगीरों ने अंजू के साथ साथ वैन से बच्चों को उतारा। विद्यालय प्रशासन को घटना के बारे में अवगत कराया। बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर अंजू के परिजन मौके पर पहुंच गए। अंजू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे आगरा रेफर कर दिया। वहीं वैन में सवार अजीत, पुष्पेंद्र कुमार, उपेंद्र, शीला एवं अनामिका को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया। चालक घटना के बाद से ही फरार है।

अब से पहले यह हो चुकी है घटना
एक वर्ष पूर्व रेलवे रोड स्थित ब्राइट पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लाते समय एक रजबाहे में पलट गई थी, जिसमें आधा दर्जन बच्चे घायल हुए थे। जिसमें स्कूल संचालक के खिलाफ बिना मान्यता स्कूल चलाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

कस्बा के पिदौरा अड्डा स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल का एक छात्र अवकाश के दिन स्कूल खोले जाने पर मैजिक से घायल हुआ था, जिसमें आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दो वर्ष पूर्व कस्बा के सरस्वती शिशु मंदिर की मैजिक पलटने के चलते पिदौरा के तत्कालीन प्रधान प्रेमपाल की भतीजी की मौत हो गई थी।
वर्जन
उनका विद्यालय कक्षा पांच तक मान्यता प्राप्त है। साइकिल पर सवार छात्र अचानक चकरोड से सड़क पर आ गया था। छात्र को बचाने के चक्कर में गाड़ी खेत में उतर गई। बच्चे घबरा गए थे। किसी भी बच्चे के चोट नहीं आई है।
राजकुमार सिंह, प्रबंधक। ड्रीम्स ऑफ त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल
मानकों को ठेंगा दिखाकर दौड़ रही स्कूल वैन
जिस वैन से छात्र घायल हुआ है, उस वैन पर नंबर तक नहीं थे। स्कूल का नाम और अन्य मानक तो बहुत दूर की बात है। इतना ही नहीं वैन में बच्चे भी क्षमता से अधिक भर लिए जाते हैं। जिम्मेदार भी हादसा होने के एक दो दिन तक हाथ पैर मारते हैं। उसके बाद सब कुछ उसी ढर्रे पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें