फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

विज्ञापन
गोलीबारी
विज्ञापन
एटा। घर के दरवाजे पर खड़ी स्वाथ्यकर्मी की पत्नी को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में पहुंची महिला को प्रथम उपचार देकर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जिरस्मी निवासी उदयभान कासगंज स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता है। देर रात उसकी पत्नी अनीता घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। उसी समय अचानक अज्ञात बदमाश ने महिला पर जानलेवा हमला करते हुए उस पर फायर कर दिया। गोली महिला के पैर में जा लगी। इससे वह घायल होकर वह जमीन पर गिर गई। अचानक फायर होने की आवाज को सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में पहुंची महिला को चिकित्सकों ने प्रथम उपचार देकर आगरा रेफर कर दिया। वहीं कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें