मथुरा। हाईवे के राजवन (तंतूरा) में प्रापर्टी डीलर जयवीर पुत्र रणवीर के घर से चोर 3.50 लाख रुपये और सामान ले गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जुटाई। घनी आबादी में चोेरी की वारदात से पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
बताए अनुसार चोर मंगलवार की रात करीब 11 बजे जयवीर के घर में घुसे। घर में सो रहे प्रापर्टी डीलर की नींद खुली तो चोरी का पता चला। प्रापर्टी डीलर की तहरीर पर चोरी का मुकदमा थाना हाईवे में दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि चोरों ने घर में घुसने के लिए बल का प्रयोग नहीं किया। कोई कुंडा और ताला टूटा नहीं मिला। बावजूद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उधर, एडलवाइज कंपनी के क्लस्टर हेड विनीत कुमार पुत्र योगेेंद्र सिंह निवासी सहारनपुर, बिजनौर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि कृष्णानगर के गोवर्धन चौराहे के समीप चंद्रलोक कालोनी में कंपनी के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, वाईफाई आदि सामान ले गए।