मैनपुरी-किशनी। क्षेत्र के गांव गजपुरा में चितायन माइनर पर बन रही पुलिया का निर्माण कार्य बुधवार को ग्रामीणों ने रुकवा दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
गांव गजपुरा में काफी समय पहले पुलिया टूट गई थी। इस कारण गांव के लोगों को काफी परेशानी उठाकर आना-जाना पड़ता था। इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया की पहल पर नैगवां और गजपुरा में चितायन माइनर पर पुलिया बनने का कार्य शुरू हुआ। नैगवां में 17 मार्च को काम शुरू हो चुका है वहीं गजपुरा में बुधबार से पुलिया निर्माण का कार्य शुरू होना था, लेकिन निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। सूर्यप्रताप सिंह, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, राकेश तोमर, ब्रजकिशोर सिंह, अनोखे पाल, शिवरतन पाल, राजवीर सिंह ने जांच की मांग की है।