मैनपुरी। बिजली उपभोक्ताओं की हर बुधवार को शिकायतें सुनीं जाएंगी। समय सीमा के अंदर शिकायतों का निस्तारण भी होगा। अधिशासी अभिंयता कार्यालय में सुबह 10 बजे से एक बजे तक केवल शिकायतों का निस्तारण ही करेंगे। निस्तारण आख्या पूरी तरह स्पष्ट और संतोषजनक होगी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने सप्ताह में एक दिन तय करके शिकायतों का समय सीमा में स्पष्ट और संतोषजनक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। निस्तारण आख्या शिकायत कर्ता को भी उपलब्ध कराने को कहा है। अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय को सप्ताह के हर बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक केवल पीड़ितों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में केवल शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण ही किया जाएगा। शिकायत के निस्तारण से पीड़ित का संतुष्ट होना भी जरूरी हेागा। निस्तारण आख्या की एक प्रति पीड़ित को भी दी जाएगी।