मैनपुरी-कुरावली। कस्बे सहित 120 गांवों में शनिवार और रविवार दो दिन बिजली नहीं आएगी। यह स्थिति विद्युत सबस्टेशन पर मशीनों को बदलने के कारण रहेगी।
शनिवार और रविवार को कस्बा स्थित विद्युत सबस्टेशन पर मशीन बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कस्बा सहित आसपास के 120 गांवों में भी बिजली प्रभावित रहेगी। दो दिन तक चलने वाले कार्य के दौरान लोगों को विद्युत आपूर्ति करने की कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जेई असलम उद्दीन ने बताया कि कोशिश रहेगी कि मशीन बदलने का कार्य एक दिन में ही पूरा कर लिया जाए। इसलिए विद्युत सबस्टेशन पर शनिवार सुबह सात बजे से ही मशीन बदलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। किसी कारणवश एक दिन में कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो रविवार को कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।