फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को गांवों में बिछेगी केबल

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए प्लास्टिक कोटेड केबल बिछाई जाएंगी। गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए मीटर लगाने के साथ ही 153 गांवों में प्लास्टिक कोटेड केबल डलेंगी। पहले चरण में नौहझील और मांट के गांवों में इसकी शुरूआत होगी।
विज्ञापन


मांट-नौहझील क्षेत्र और आसपास के गांवों में सबसे ज्यादा बिजली चोरी की जा रही है। यहां बिजली चोरी का प्रतिशत 40 प्रतिशत तक है। अब इन गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए 153 गांवों में प्लास्टिक कोटेड ओवरहेड केबल डाली जाएंगी। एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया कि गांवों में एक लाख बिजली मीटर लगाए जा रहे हैं।

साथ ही मांट व नौहझील क्षेत्र के गांवों में प्लास्टिक कोटेड केबल डालकर मीटर लगाकर बिजली चालू की जाएगी। इसके लिए 26 हजार मीटर प्लास्टिक कोटेड केबल मिल चुकी हैं। बिजली चोरी रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि जिन लोगों ने कनेक्शन नही लिए हैं, वह सुगम व सौभाग्य योजना में कनेक्शन जारी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें