फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का पिता-पुत्र पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के न्यू अंबेडकर नगर में रविवार देर रात युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के भाई ने पिता, पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने परिवार की लड़की को मृतक पवन के साथ देख लिया था।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू अंबेडकरनगर निवासी पवन कुमार उर्फ कालीचरन प्रजापति (30) पुत्र वेदप्रकाश अपने परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि रविवार की रात करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाले मुकेश शंखवार, उसके पुत्र प्रदीप, दिलीप और उसके साले आए। पवन को घर से बुलाकर ले गए। घर से बाहर ले जाकर गली में पवन के सिर में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस आ गई।

पवन को जिला अस्पताल में स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन की हत्या करने के बाद पिता व पुत्र सीधे थाना उत्तर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों को थाने पर बैठा लिया। इस मामले में मृतक के भाई राजा की तहरीर पर मुकेश शंखवार, प्रदीप, दिलीप और मुकेश के साले के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। इधर मृतक के बहनोई किशोरीलाल का कहना है कि हत्यारोपियों का मृतक की मां से कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा कि हत्यारोपियों ने मृतक के साथ अपनी बेटी को देख लिया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पवन प्रजापति की शादी गई थी। पति की हत्या के बाद से उसकी पत्नी छोटी का रो-रोकर बुरा हाल था। पवन की एक वर्षीय बेटी दीक्षा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि आरोपी घर से बुलाकर ले जाएंगे और हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें