कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। 4 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। इनमें से दो मरीज ठीक हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीज 43 रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराई गई एंटीजन जांच में तीन मरीज कोरोना संक्रमित निकले। इनमें से दो मरीज कासगंज शहर के हैं। जबकि एक मरीज सहावर के बड़ा गांव कोटरा का है। जबकि आरटीपीसीआर रिपोर्ट में एक मरीज नगली पोपी का है। मरीजों के संक्रमित निकलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया। जिला में प्रतिदिन ही मरीज सामने आ रहे हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें। जहां तक हो भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।