फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: जुलाई में पहली बार 35 नए मरीज मिले, 1765 पर पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

Fri, 31 Jul 2020 09:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद फिर बढ़ गई है। जुलाई में नए मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को 35 नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1765 हो गया है। जुलाई में नए मरीज मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया कि सैंपलिंग बढ़ने से मरीज अधिक मिल रहे हैं। लेकिन पॉजिटिविटी रेट नहीं बढ़ा। संक्रमित मृतकों की संख्या 99 है। 21 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 1423 मरीज ठीक हो चुके हैं। 243 मरीजों का होम आइसोलेशन और अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन



24 घंटे में 2042 सैंपल टेस्ट

डीएम ने बताया कि 24 घंटे में 2042 लोगों के सैंपल टेस्ट हुए हैं। जिले में कुल 48703 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। ताजनगरी में 86 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। यहां नए संक्रमित मिल रहे हैं। 232 कंटेनमेंट जोन बंद किए हैं। कुल 318 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को चांदनी चौक, पिनाहट के एक ही परिवार के पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में 70 वर्ष के दो बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले नए मरीज

चांदनी चौक, पिनाहट के 38, 24, 67, 60 वर्ष के पुरुष और 52 वर्ष की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रजापति मोहल्ला, बाह के एक ही परिवार में 45 वर्ष की महिला, 15 और 12 वर्ष की बालिका के साथ ही 34 वर्ष के पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। 

धुलियागंज निवासी 68 वर्षीय पुरुष, दया नगर शमसाबाद रोड निवासी 29 वर्ष की महिला, आवास विकास कॉलोनी के 20 वर्षीय युवक, सुल्तानगंज पुलिया निवासी 60 वर्षीय पुरुष, विमल वाटिका की 60 वर्षीय महिला, देवरी रोड निवासी 34 वर्षीय पुरुष, आलोक नगर की 16 वर्ष की बालिका, बसई खुर्द ताजगंज की 50 वर्षीय महिला, छीपीटोला के 66 वर्ष के पुरुष, जीवनी मंडी के 70 वर्षीय पुरुष, कालिंदी विहार की 36 व 53 वर्षीय महिला, 20 वर्ष के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

 आवास विकास कॉलोनी की 23 व 58 वर्ष की महिला व 26 वर्ष के युवक, राजीव मार्केट के 70 वर्ष के पुरुष, नाई की मंडी के 39 वर्ष के पुरुष, टेढ़ी बगिया 55 वर्ष की महिला, जैतपुर कलां की 68 वर्षीय मरीज, बाह के 51 वर्ष के पुरुष, छलेसर के 22 वर्ष के युवक, बरौली अहीर की 17 वर्ष की बालिका व 36 वर्ष की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें