मैनपुरी। मंगलवार को आयोजित हुए मेगा टीकाकरण कार्यक्रम में जिले में 36520 के लक्ष्य के सापेक्ष 32728 लोगों को टीका लगाया गया। सीएमओ ने जिले के 18 साल से अधिक के लोगों से टीकाकरण कराने को कहा है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि मेगा टीकाकरण कार्यक्रम के लिए जिले में 36520 का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष देर रात तक हुए वैक्सीनेशन कार्य में जिले में 32728 लागों को वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए इसी प्रकार से मेहनत करते रहें। वहीं सीएचसी करहल क्षेत्र में 3570 के लक्ष्य के सापेक्ष 1500 लोगों का टीकाकरण किया जा सका। इस पर सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने नाराजगी प्रकट की। चिकित्साधीक्षक डॉ. शंभू सिंह को पत्र जारी कर चेतावनी दी है। सुल्तानगंज में लक्ष्य के सापेक्ष 550, घिरोर में 450, जागीर में 200, कुरावली में 150 और अर्बन में 100 लोगों को टीकाकरण नहीं हो सका। सीएमओ ने यहां के चिकित्साधीक्षकों को सचेत किया है।