फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद ने सफाईकर्मी को पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल रोड पर सफाई के दौरान सभासद ने एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी, जानकारी होने के बाद अन्य साथी कर्मचारियों ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी गुड्डी देवी करहल रोड पर सफाई कर्मचारी हैं, तबीयत खराब होने के चलते रविवार को उन्होंने अपनी एक रिश्तेदार महिला बीनू व उसके पुत्र आयुष को काम पर भेज दिया।
विज्ञापन


आयुष जब करहल रोड पर सफाई का काम कर रहा था, तभी वहां आए एक सभासद ने बालू को उठाकर प्लाट में डालने के लिए कहा, जब आयुष ने ये काम करने से मना कर दिया तो सभासद ने उसके साथ लात घूंसों से मारपीट कर दी। सफाईकर्मी के साथ मारपीट की जानकारी होने के बाद साथी कर्मी कोतवाली पहुंच गए। दोषी सभासद के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें