फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट से निकल रहे पानी से डूब रही फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। निर्माणाधीन सीवर प्लांट से हर रोज हजारों लीटर पानी निकल रहा है। जो नाले में होते हुए किसानों के खेतों में जा रहा है, जहां खड़ी हुई फसल पानी में डूब रही है। इससे तमाम किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। पानी को बंद कराने के लिए किसान इधर से उधर चक्कर काट रहे हैं। मगर उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। थक हारकर किसान अपनी बर्बादी अपनी ही आंखों के सामने देख रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, भदो गांव के किसानों की 200 बीघा फसल पानी में डूब गई है। यह पानी प्लांट पर चल रही सात सबमर्सिबल पंप से निकल रहा है, जो पिछले करीब एक माह से लगातार चल रही है और भविष्य में अभी करीब 20 दिन तक चलने की बात कही जा रही है। गेहूं, सरसों और लहसुन की फसल में भर रहे पानी को देखकर किसान परेशान हैं। उनकी फसल बर्बाद हो रही है।

इसलिए निकाला जा रहा है पानी
भदो गांव में जल निगम सीवर प्लांट का निर्माण कर रहा है। जहां पूरे शहर का पानी स्टोर होगा। इसके बाद उसे फिल्टर किया जाएगा। फिल्टर होने के बाद उसे ओवरहेड टैंकों की मदद से शहर में सप्लाई की जाएगी। इसके लिए ओवरहेड टैंक का 40 फीट जमीन में गड्ढा खोदकर आधार बन रहा है, जहां लगातार पानी का चुहान होने से आधार बनने में परेशानी आ रही है। इसलिए जल निगम ने सात सबमर्सिबल से पानी को लगातार जमीन से बाहर निकाला जा रहा है। जो पानी किसानों की फसल में भर रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने किया प्रदर्शन
आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि जितनी उनकी फसल बर्बाद हुई है। उसका उन्हें मुआवजा मुहैया कराया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में किशनपाल, संतोषी, रामदास, राधाचरन, नाथूराम, क्षेत्रपाल, रामस्वरूप, साहब सिंह, तेज सिंह, गयाप्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें