फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव नीमगांव के निकट अनियंत्रित वाहन ने सड़क पार करते हुए बालक को टक्कर मार दी। परिजन बालक को अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक घर का इकलौता चिराग था। पुलिस में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


भजनपुरा दिल्ली निवासी अनिल मिश्रा ने बताया कि रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपनी स्कूटी से बरसाना होकर अपने पुत्र नैतिक (11 वर्ष) एवं ससुर सुरेश चंद के साथ बरसाना से गोवर्धन की ओर जा रहे थे। बरसाना से आते समय नीमगांव पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए स्कूटी रोक दी।

स्कूटी को रोकने के बाद उसका पुत्र सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए खड़ा था कि गोवर्धन की ओर से सफेद रंग की कार आई और बच्चे में टक्कर मारते हुए सीधे बरसाने की ओर भाग गई। उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वे दिल्ली से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए थे। उन्होंने पुलिस को किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराई। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें