फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञापन देते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन और मुंसिफी वापस लाओ संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुंसिफी शकोहाबाद में शिफ्ट कराने और नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल का आव्हान किया।
विज्ञापन


बार अध्यक्ष ब्रजेश चन्द्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 160 वर्ष पूर्व स्थापित मुंसिफी को उसकी बिल्डिंग को जर्जर हालत में बताकर 19 जनवरी 2004 को अस्थाई रुप से जिला मुख्यालय स्थापित करा दिया था। उस समय अधिवक्ताओं ने आम जनता को आश्वासन दिया था कि नई बिल्डिंग बनते ही मुंसिफी वापस शिकोहाबाद शिफ्ट होगी।

कई बार मुंसिफी शिकोहाबाद इमारत के निर्माण के लिए निरीक्षण विभिन्न जूडीशियल मजिस्ट्रेट कर चुके हैं। लेकिन अभी तक मुंसिफ कोर्ट की बिल्डिंग का निर्माण शुरु नहीं हुआ है। बैठक के बाद महासचिव राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद को संबोधित ज्ञापन तहसील दिवस में डीएम नेहा शर्मा को सौंपा।ज्ञापन में शिकोहाबाद वासियों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए मुंसिफ कोर्ट की नई बिल्डिंग का निर्माण कराकर कोर्ट वापस शिकोहाबाद शिफ्ट कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें