फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से निकाले 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। कस्बा के रहने वाले एक युवक ने ऑनलाइन कस्टमर केयर का नंबर लेने के बाद फोन मिलाया। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी अरविंद सिंह के मोबाइल में ऑनलाइन पेमेंट करने वाली एप बंद हो गई थी। उसे दोबारा चालू करने के लिए उसने गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर लिया और फोन मिलाया। कस्टमर केयर पर नंबर मिलने के बाद एक व्यक्ति ने बातचीत की। इस दौरान अरविंद से खाता संबंधी गोपनीय जानकारी ली। कुछ ही देर में उसके खाते से 29,990 रुपये निकाल लिए। फोन कटने के बाद जब अरविंद ने खाते से रुपये निकलने का मेसेज देखा तो होश उड़ गए। बैंक जाकर उसने खाते को सीज करा दिया। इसके बाद थाने पहुंच कर तहरीर दी। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें