फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर और साथियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमित वारंटी को गिरफ्तार करने वाले सब इंस्पेक्टर और उनकी टीम के लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिसबल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

रेलवे गेट चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर केपी सिंह, आरक्षी मेहुल शर्मा और दीपक ने पावर हाउस रोड निवासी वारंटी संजय को एक जनवरी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान वारंटी संजय कोरोना संक्रमित पाया गया था। दो जनवरी को क्रिश्चियन मैदान में कठेरिया समाज का सम्मेलन आयोजित हुआ था। सब इंस्पेक्टर केपी सिंह की ड्यूटी इस सम्मेलन में लगा दी गई थी। जिला प्रशासन को जब यह पता चला कि केपी सिंह जिस वारंटी को पकड़कर लाए थे वह वारंटी कोरोना संक्रमित है। केपी सिंह के सम्मेलन में ड्यूटी करने पर प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। केपी सिंह और दोनों आरक्षियों की कोरोना जांच कराई गई, जिसकी बृहस्पतिवार को रिपोर्ट प्राप्त हुई। तीनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। सब इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें