फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के उपचार के लिए जिले में बनेगा 30 शैया अस्पताल

विज्ञापन
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बच्चों के इलाज के लिए शासन ने व्यवस्थाओं को जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शासन ने जिले में 30 शैय्या बाल एवं शिशु अस्पताल का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन से सीएमएस को पत्र भेजा गया था। सीएमएस ने जगह चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि जिले में बच्चों के उपचार के लिए अलग से अस्पताल स्थापित होगा। शासन ने जिले में 30 शैया अस्पताल में जगह चिन्हित कर प्रस्ताव मांगा था। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल प्रांगण में खाली पड़ी जगह को चिन्हित कर 30 शैया बाल एवं शिशु अस्पताल के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक शासन अस्पताल के लिए धनराशि जारी कर दे। जिले में अभी तक बच्चों का कोई अस्पताल नहीं है। बच्चों का अस्पताल बनने से बच्चों के बेहतर उपचार की व्यवस्था होगी।
सीएमएस ने बताया कि 30 शैय्या बाल एवं शिशु अस्पताल स्थापित होने के साथ ही उसमें बालरोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। वर्तमान में जिले में बाल मरीजों की देखरेख के लिए कोई डॉक्टर नहीं है। अस्पताल के साथ डॉक्टर तैनात होंगे तो निश्चित ही जिले के बच्चों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में बर्न यूनिट के पास खाली जगह पड़ी है। इसी जगह को चिन्हित कर 30 शैय्या अस्पताल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने जगह चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें