फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2951 किशोर किशोरियों ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
कासगंज में एक किशोर के टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किशोर-किशोरियों को टीकाकरण कर प्रतिरक्षित करने के लिए कॉलोजों की संख्या में इजाफा कर दिया है। टीकाकरण के लिए बनाए गए 54 केंद्रों पर 2951 किशोर-किशोरियों ने अपना टीका लगाया। टीकाकरण को लेकर उनमें उत्साह देखा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश ने कॉलेेेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चैक किया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया बुधवार को 2951 किशोर-किशोरियों का टीकाकरण किया गया 7 उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों लिए टीकाकरण 54 केंद्र बनाए गए ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अंजुश सिंह ने बताया कि अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। उन्होंने कहा कि पहले एक फोन नंबर से चार रजिस्ट्रेशन होते थे, अब एक फोन नंबर पर छह रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक बिना किसी संकोच के बच्चों का टीकाकरण कराएं। यदि अभिभावकों ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, वे भी टीका अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन

नहीं लगा डर
कोरोना का टीका लगवाने के लिए वह काफी दिनों से प्रतीक्षा कर रही थी। उनके कॉलेज में जैसे ही आज टीकाकरण का शिविर लगाया गया उत्साह के साथ टीका लगवाया। - प्रिया, छात्रा, जीजीआईसी
टीका सुरक्षित
कॉलेज में टीकाकरण शिविर की जानकारी मिलने पर उसे काफी खुशी मिली। टीका लगवाते समय किसी प्रकार का डर नहीं लगा। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। - हुजैफ, छात्र आजाद गांधी इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें